ओके.....केंद्र में उद्योगपतियों की है सरकार : माले

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ माले ने दिया धरना4जीडब्ल्यूपीएच15-धरना देते माले नेतागढ़वा. भाकपा माले की जिला कमेटी की ओर से भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में इंदिरा गांधी पार्क में धरना दिया गया. इसकी अध्यक्षता डंडा प्रखंड सचिव सूर्यदेव चौधरी ने की. इस मौके पर बोलते हुए माले नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के […]

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ माले ने दिया धरना4जीडब्ल्यूपीएच15-धरना देते माले नेतागढ़वा. भाकपा माले की जिला कमेटी की ओर से भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में इंदिरा गांधी पार्क में धरना दिया गया. इसकी अध्यक्षता डंडा प्रखंड सचिव सूर्यदेव चौधरी ने की. इस मौके पर बोलते हुए माले नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के अच्छे दिन लाने, महंगाई कम करने, काले धन वापस लाने व भ्रष्टाचार मिटाने की बात ढकोसला साबित हुई है. केंद्र और झारखंड राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बावजूद जनता के हित के बजाये उद्योगपतियोंऔर विदेशी पूंजीपतियों के पक्ष में काम हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव में उद्योगपति मित्रों से ली गयी हजारों करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के लिए किसानों की कीमती जमीन हड़पने की साजिश हो रही है. इसके अलावा श्रमिक हितों में कटौती, खाद्य सुरक्षा में कटौती आदि कई ऐसे कानून बनाये जा रहे हैं, जिससे जनता के सामने कई परेशानियां खड़ी हो जायेंगी. वक्ताओं ने झारखंड में महुआ खरीद पर पाबंदी लगाने की भी आलोचना की. इस अवसर पर जिला सचिव मोहन दत्ता, राज्य कमेटी सदस्य कालीचरण मेहता, सुषमा मेहता, अख्तर अंसारी, विनोद विश्वकर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, विरेंद्र चौधरी, रहीना बीबी, किशोर कुमार, एसएन पाठक, अनिल तिवारी, हीरा चौधरी, महेश चौधरी, अब्बास अंसारी, सुकन साव, वासुदेव साव, प्रेम विश्वकर्मा, ऊषा देवी, संतोष पासवान, मन्नू राम, जगदीश महतो, लगन सिंह आदि ने भी विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >