अशोक विहार व एफएफ 11 ने जीते मैच

आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच गढ़वा. स्थानीय बालिका उवि के मैदान में संजीवनी सेवा संस्था द्वारा आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में एफएफ 11 व अशोक विहार की टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र मंे प्रवेश किया. शनिवार की शाम अशोक विहार व एंबिशन […]

आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच गढ़वा. स्थानीय बालिका उवि के मैदान में संजीवनी सेवा संस्था द्वारा आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में एफएफ 11 व अशोक विहार की टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र मंे प्रवेश किया. शनिवार की शाम अशोक विहार व एंबिशन कंप्यूटर के टीम के बीच खेले गये मैच में अशोक विहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 76 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी एंबिशन कंप्यूटर की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 67 रन ही बना सकी. विकास को मुख्य अतिथि अजीत कुमार सिन्हा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. दूसरा मैच जीकेआर व एफएफ 11 के बीच खेला गया. इसमें जेकेआर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 65 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी एफएफ 11 की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 69 रन बना कर मैच जीत लिया. दिलीप चंद्रवंशी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर आयोजन समिति के नवनीत शुक्ला, संतोष कश्यप, पिं्रस सोनी, कमलेश दुबे, आनंद सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >