2..प्रत्याशियों को तीन तरह के रखने होंगे पंजी

गढ़वा. मझिआंव नगर पंचायत के प्रत्याशियों को आय-व्यय के संधारण के लिए तीन तरह की पंजी रखने हैं. इस संबंध मेंे उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग ने बताया कि सफेद पंजी में प्रत्याशी अपने प्रतिदिन का लेखा रखेंगे, जबकि गुलाबी रंग की पंजी में नकद रुपयों के लेन-देन के लिए तथा पीले रंग की […]

गढ़वा. मझिआंव नगर पंचायत के प्रत्याशियों को आय-व्यय के संधारण के लिए तीन तरह की पंजी रखने हैं. इस संबंध मेंे उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग ने बताया कि सफेद पंजी में प्रत्याशी अपने प्रतिदिन का लेखा रखेंगे, जबकि गुलाबी रंग की पंजी में नकद रुपयों के लेन-देन के लिए तथा पीले रंग की पंजी में बैंक से संबंधित हिसाब का ब्योरा रखना है. सभी पंजी निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रत्याशियों को उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि नामांकन के समय प्रत्याशी अपना नये बैंक खाते की छाया प्रति आवश्यक रूप से जमा करेंगे. इसी बैंक खाते से चुनाव के दौरान किये जानेवाले सभी तरह के खर्च व उपलब्ध पैसे का लेन-देन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >