60 हजार लोग जुड़े भाजपा से

मझिआंव(गढ़वा). भाजपा द्वारा मझिअंाव में शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विरेंद्रनाथ दूबे ने अलखनाथ पांडेय को सक्रिय सदस्य बनाया. इस मौके पर भाजपा नेता शिवधारी राम, शारदा महेश प्रताप देव,धनंजय तिवारी, अर्जुन दास, सचिदानंद सिंह, ओंकारनाथ दूबे, उमेश सोनी, सुनील सिंह, धनंजय सिंह, सुनील पांडेय आदि उपस्थित थे. इस मौके […]

मझिआंव(गढ़वा). भाजपा द्वारा मझिअंाव में शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विरेंद्रनाथ दूबे ने अलखनाथ पांडेय को सक्रिय सदस्य बनाया. इस मौके पर भाजपा नेता शिवधारी राम, शारदा महेश प्रताप देव,धनंजय तिवारी, अर्जुन दास, सचिदानंद सिंह, ओंकारनाथ दूबे, उमेश सोनी, सुनील सिंह, धनंजय सिंह, सुनील पांडेय आदि उपस्थित थे. इस मौके पर विरेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि उन्होंने अपने माध्यम से 1800 सदस्य बनाया है. मझिआंव मंडल में कुल 60 हजार भाजपा के सदस्य बने हैं. इस अवसर पर अलखनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है. यह पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है. उन्होंने मझिआंव मंडल में 60 हजार सदस्य बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >