वरीय संवाददाता, रांची झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) तथा बोकारो, गोड्डा और पलामू के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. हालांकि, निर्धारित तिथि 25 सितंबर 2025 तक 373 अभ्यर्थियों ने अपनी आवेदन की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा नहीं की, जिससे उनके आवेदन रद्द होने की स्थिति बन गयी है. इस पर विचार करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी ऐसे अभ्यर्थियों को एक अंतिम अवसर देते हुए 24 अक्टूबर 2025 तक वांछित दस्तावेज हस्तगत रूप से या स्पीड पोस्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करने का निर्देश जारी किया है.यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन या दस्तावेजों को लेकर कोई शंका है, तो वह ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं: registrarjut@gmail.com. 35 पदों के लिए होनी है नियुक्ति झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सहित चार संस्थानों में कुल 35 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जो निम्नानुसार हैं: पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज – 25 पद बोकारो इंजीनियरिंग कॉलेज – 04 पद गोड्डा इंजीनियरिंग कॉलेज – 04 पद झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) – 02 पद हार्ड कॉपी न जमा करने वाले अभ्यर्थियों की शाखा अनुसार संख्या संस्थान विषय / शाखा संख्या बोकारो इंजीनियरिंग कॉलेज – 53 पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज मैकेनिकल इंजीनियरिंग 90 कैमिस्ट्री 13 सिविल इंजीनियरिंग 54 कंप्यूटर साइंस (CSE) 26 इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स (EEE) 36 अंग्रेजी 05 जियोलॉजी 10 गणित (Maths) 20 भौतिकी (Physics) 12 गोड्डा इंजीनियरिंग कॉलेज – 33 झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) डेटा साइंस 21
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
