स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों की हुई जांच

स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों की हुई जांच

बड़गड़. रामलीला मैदान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि बड़गड़ क्षेत्र के कई सुदूरवर्ती गांवों से मरीज स्वास्थ्य केंद्र तक आने में असमर्थ हैं. साप्ताहिक बाजार के दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए रामलीला मैदान में इस शिविर का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. स्वास्थ्य शिविर में 350 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी और निःशुल्क दवा का वितरण किया गया. अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया. शिविर में प्रखंड लेखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, डॉ एसआइ खान, डॉ अजय सिंह पटेल, आयुष चिकित्सक डॉ प्रभात कुमार, डॉ सोनी केरकेट्टा, डॉ पुष्पलता जामुदा, डॉ संध्या किरण बिलुंग, डॉ पंचानंद पासवान, एसटीएस संतोष कुमार, संदीप कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >