स्नातक सेमेस्टर एक की परीक्षा में 323 परीक्षार्थी हुए शामिल

स्नातक सेमेस्टर एक की परीक्षा में 323 परीक्षार्थी हुए शामिल

गढ़वा. नीलांबर–पीतांबर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक सेमेस्टर एक की परीक्षा के लिए जिले के मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इस केंद्र पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय गढ़वा और मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा के परीक्षार्थियों की परीक्षा ली जा रही है. बुधवार को प्रथम पाली में कुल 323 तथा द्वितीय पाली में 16 परीक्षार्थी विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल हुए. निर्धारित समय सारणी के अनुसार परीक्षा नौ मार्च से शुरू हुई है और 24 मार्च को समाप्त होगी. केंद्राधीक्षक डॉ नीता कुमारी सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग तथा महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनोद अंगुस्टीन सोरेन और डॉ सुदेश्वर प्रजापति के सहयोग से परीक्षा का सफल संचालन किया जा रहा है. परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए एजाज फकीह अंसारी को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं जिला प्रशासन की ओर से पुअनि राम सिंह गागराई, एमलेन बारला और हवलदार उपेंद्र रजक को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है. परीक्षा के संचालन में गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय के व्याख्याता रम्भा कुमारी, नीतू सिंह, डॉ. शीशम साहू, शकुंतला पाल, राबिया, अर्चना कुमारी, सकलदीप राम और मुनेश्वर चौधरी वीक्षण कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मी बचनदेव चौधरी, लालबिहारी सिंह, सुनील पासवान, जितेन्द्र प्रसाद मेहता और कर्मी देवी का भी सराहनीय योगदान मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >