गढ़वा में SIR के अंतिम दिन तक 25,773 आवेदन, 14 अक्तूबर तक निबटेंगे दावे-आपत्तियां

गढ़वा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत 25,773 आवेदन प्राप्त हुए हैं. 14 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियों का निबटारा किया जाएगा और 19 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी.

गढ़वा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे-आपत्तियां और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया मंगलवार 15 सितंबर को समाप्त हो गई. गढ़वा जिले में 14 सितंबर तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, नाम जोड़ने, हटाने और मतदाता सूची में संशोधन से संबंधित कुल 25,773 आवेदन दर्ज किए गए हैं. अंतिम चरण में आवेदन की रफ्तार भी तेज रही. 13 सितंबर को ही जिले में विभिन्न श्रेणियों के 1,573 आवेदन प्राप्त हुए.

अब इन आवेदनों की जांच और निष्पादन की प्रक्रिया शुरू होगी. निर्वाचन विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर तक प्राप्त दावे-आपत्तियों का निबटारा 14 अक्तूबर तक किया जाना है. इसके बाद 19 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी. यानी आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ अब मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू हो गई है.

भवनाथपुर में सबसे अधिक 14,628 आवेदन

जिले की दोनों विधानसभा सीटों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आवेदन का दबाव गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की तुलना में अधिक रहा. भवनाथपुर में सभी चार श्रेणियों में कुल 14,628 आवेदन दर्ज किए गए, जबकि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 11,145 आवेदन प्राप्त हुए. जिले में दर्ज कुल आवेदनों में अकेले भवनाथपुर की हिस्सेदारी करीब 57 प्रतिशत है. भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 के 8,245 आवेदन आए. वहीं नाम में सुधार समेत अन्य संशोधन के लिए प्रपत्र-8 के 6,339 आवेदन दर्ज किए गए. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में प्रपत्र-6 के 7,448 और प्रपत्र-8 के 3,665 आवेदन प्राप्त हुए.

ये भी पढ़ें- झारखंड में 16 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

अंतिम दौर में एक दिन में आए 1,573 आवेदन

एसआईआर के अंतिम चरण में भी मतदाता सूची को लेकर लोगों की सक्रियता देखने को मिली. 13 सितंबर को गढ़वा जिले में प्रपत्र-6 के 699, प्रपत्र-7 का एक और प्रपत्र-8 के 873 आवेदन दर्ज किए गए. इस तरह एक ही दिन में कुल 1,573 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने के साथ नाम और अन्य विवरण में सुधार से संबंधित आवेदन भी बड़ी संख्या में शामिल रहे. अब निर्वाचन कर्मियों द्वारा इन आवेदनों की जांच की जाएगी. पात्र आवेदकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, प्राप्त आपत्तियों का निबटारा करने और जरूरी संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

19 अक्तूबर को सामने आएगी अंतिम तस्वीर

15 सितंबर को आवेदन और दावे-आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया भले ही पूरी हो गई है, लेकिन एसआईआर के तहत मतदाता सूची की अंतिम तस्वीर अभी सामने आनी बाकी है. 14 अक्तूबर तक दावे-आपत्तियों का निबटारा किया जाना है. इसके बाद 19 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी. अंतिम सूची जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जांच के बाद कितने नए नाम मतदाता सूची में जुड़े, कितने नामों या विवरण में संशोधन हुआ और किन आवेदनों पर आपत्तियां कायम रहीं. हजारों आवेदनों की जांच और समय पर उनके निष्पादन की जिम्मेदारी अब प्रशासन और निर्वाचन तंत्र के सामने है.

ये भी पढ़ें- एक ही पहाड़ में 3 रेल सुरंगें, झारखंड का यह अनोखा नजारा देखकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >