2...जिले में कृषि का विकास होगा : उपायुक्त

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने कहा है कि गढ़वा जिले को कृषि के क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं. यहां मनरेगा योजना के तहत कृषि, बागवानी, भूमि संरक्षण आदि योजनाओं को मूर्त रूप दिये जायेंगे. उन्होंने बताया कि कृषि कार्य में मनरेगा योजना की 60 प्रतिशत राशि व्यय करनी है. इससे संबंधित प्रचार-प्रसार […]

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने कहा है कि गढ़वा जिले को कृषि के क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं. यहां मनरेगा योजना के तहत कृषि, बागवानी, भूमि संरक्षण आदि योजनाओं को मूर्त रूप दिये जायेंगे. उन्होंने बताया कि कृषि कार्य में मनरेगा योजना की 60 प्रतिशत राशि व्यय करनी है. इससे संबंधित प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण का आयोजन गांव स्तर तक करने की योजना है. उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर मुखिया व रोजगार सेवक तक के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने से ही संभावनाओं के अनुरूप कृषि विकास हो सकेगा. इसके लिए उन्होंने संबंधित कर्मियों को मौसमी मानचित्र, संसाधन मानचित्र, सामाजिक मानचित्र आदि बना कर जमा करने के निर्देश दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >