डीसी के प्रति आभार जताया

गढ़वा. नागरिक समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष बलवंत पांडेय ने नये उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने एनएच 75 की स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी करने की कार्रवाई की प्रशंसा की है. श्री पांडेय ने कहा कि गढ़वा में ऐसे ही संवेदनशील उपायुक्त की जरूरत थी. उन्होंने जनहित की समस्या […]

गढ़वा. नागरिक समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष बलवंत पांडेय ने नये उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने एनएच 75 की स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी करने की कार्रवाई की प्रशंसा की है. श्री पांडेय ने कहा कि गढ़वा में ऐसे ही संवेदनशील उपायुक्त की जरूरत थी. उन्होंने जनहित की समस्या पर गंभीरता दिखाने के लिये उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया. आभार व्यक्त करनेवालों में कोषाध्यक्ष मनोज केसरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव भुइयां, महासचिव रामबड़ाइक पासवान, उमेश सोनी, संकटा प्रसाद केसरी आदि भी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >