ओके...2... क्लिनिक भी ऐसा ही गंदा रहता है क्या

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने बुधवार को सदर अस्पताल का तीसरी बार औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सदर अस्पताल की स्थिति पर मौके पर उपस्थित डॉ जेपी सिंह, डॉ एनके रजक एवं डॉ अरुण कुमार से पूछा कि आप सब निजी क्लिनिक भी चलाते हैं? जब चिकित्सकों ने हां कहा, तो उपायुक्त ने सवालिया […]

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने बुधवार को सदर अस्पताल का तीसरी बार औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सदर अस्पताल की स्थिति पर मौके पर उपस्थित डॉ जेपी सिंह, डॉ एनके रजक एवं डॉ अरुण कुमार से पूछा कि आप सब निजी क्लिनिक भी चलाते हैं? जब चिकित्सकों ने हां कहा, तो उपायुक्त ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या आप लोग का क्लिनिक भी ऐसा ही गंदा रहता है? जब चिकित्सकों ने ना कहा, इस जवाब पर उन्होंने कहा कि आप सभी सीनियर चिकित्सक हैं, ऐसी लापरवाही न करें. जिम्मेवारी एवं रूचि लेकर अस्पताल के प्रति दायित्व निभायें. उपायुक्त की इस पूछताछ पर वहां उपस्थित लोगों ने उपायुक्त के इस तेवर की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >