हेडिंग़…नगरपंचायत साफ करें, नहीं तो वेतन बंदउपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शहरवासियों से शहर को साफ रखने की अपील की8जीडब्ल्यूपीएच10-बैठक करते उपायुक्त प्रतिनिधि, गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने सोमवार को नगर पंचायत के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि कचरा प्रबंधन पर ध्यान दें और तीन दिन के अंदर शहर को गंदगीमुक्त कऱंे, अन्यथा नगर पंचायत के साफ-सफाई से जुड़े कर्मचारी व पदाधिकारियों का वेतन बंद कर दिया जायेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि गढ़वा शहर में जगह-जगह पर कूड़ेदान रखे जायें तथा नियमित रूप से कचरे का उठाव हो. उन्होंने एसडीओ को निर्देश दिया कि वे गढ़वा नगर पंचायत के नागरिकों व व्यवसायियों को जागरूक करें व अपील करें कि वे कचरे को निर्धारित स्थान पर ही रखें. खासतौर पर शहर के सभी दुकानदार अपनी दुकान का कचरा फेंकने के लिए एक छोटा कूड़ादान रखें तथा अपने कूड़ेदान का कचरा नगर पंचायत के सफाई वाहन को निश्चित रुप से सुपुर्द करें, ऐसा करने से शहर में कचरे का बिखराव नहीं होगा और शहर साफ रहेगा. उपायुक्त नें कहा कि स्वच्छता एक सहभागी प्रक्रिया है. इसमें नगरवासी व प्रशासन को एक-दूसरे का परस्पर सहयोग करने की जरूरत है. उन्होंनें स्थायी रुप से डंपिंग यार्ड का स्थल चयन कर उसमें पर्यावरण के अनुकूल समेकित कचरा प्रबंधन अपनाने को कहा. बैठक में एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्र, नपं कार्यपालक पदाधिकारी अंजना दास, पीएमआरडीएफ संतोष कुमार सहित कई नगरपंचायत कर्मी मौजूद थे.
फ्लैयर.....उपायुक्त ने की शहर साफ रखने की अपील, कहा
हेडिंग़…नगरपंचायत साफ करें, नहीं तो वेतन बंदउपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शहरवासियों से शहर को साफ रखने की अपील की8जीडब्ल्यूपीएच10-बैठक करते उपायुक्त प्रतिनिधि, गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने सोमवार को नगर पंचायत के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि […]
