एमओ ने राशन दुकान की जांच की

कांडी(गढ़वा). प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लाला भारत भूषण ने रविवार को प्रखंड के कई जनवितरण प्रणाली के दुकानों की जांच की. जांचों के बाद उन्होंने बताया कि भिलमा के दुकानदार द्वारा स्टॉक पंजी उपलब्ध नहीं कराया गया. वहीं घुरूआ गांव के दुकानदार राजा स्वयं सहायता समूह, खरौंधा के विजय स्वयं सहायता समूह के अलावा रामनाथ डीलर […]

कांडी(गढ़वा). प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लाला भारत भूषण ने रविवार को प्रखंड के कई जनवितरण प्रणाली के दुकानों की जांच की. जांचों के बाद उन्होंने बताया कि भिलमा के दुकानदार द्वारा स्टॉक पंजी उपलब्ध नहीं कराया गया. वहीं घुरूआ गांव के दुकानदार राजा स्वयं सहायता समूह, खरौंधा के विजय स्वयं सहायता समूह के अलावा रामनाथ डीलर के दुकान में अनियमितता पायी गयी. उन्होंने कहा कि जिस डीलर के यहां गड़बड़ी पायी गयी है, उनपर कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर डीलर संघ के अध्यक्ष लालेश्वर सिंह व बलराम सोनी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >