चिकित्सक पर शोषण का आरोप

कांडी(गढ़वा). प्रखंड के ब्लॉक रोड स्थित निजी चिकित्सक नंदू महतो ने गरीब मरीजों के साथ शारीरिक व आर्थिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में डुमरसोता गांव के शिवलाल चौधरी ने बताया कि वह अपना कान दर्द का उपचार कराने डॉ नंदू मेहता के पास आया था. उनके द्वारा उपचार के […]

कांडी(गढ़वा). प्रखंड के ब्लॉक रोड स्थित निजी चिकित्सक नंदू महतो ने गरीब मरीजों के साथ शारीरिक व आर्थिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में डुमरसोता गांव के शिवलाल चौधरी ने बताया कि वह अपना कान दर्द का उपचार कराने डॉ नंदू मेहता के पास आया था. उनके द्वारा उपचार के बाद उसकी हालत और खराब हो गयी. और वह वहीं बेहोश हो गया. इस घटना को देख कर डॉ नंदू मेहता अपना क्लिनिक छोड़ कर फरार हो गया. तब आनन-फानन में उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार हुआ. इधर निजी चिकित्सक डॉ नंदू मेहता ने आरोप को निराधार बताया है. वहीं सिविल सर्जन डॉ आरजेपी सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >