नागेंद्र सिंह व सुनीता प्रखंड समन्वयक बने

मझिआंव(गढ़वा). अखिल विश्व गायत्री परिवार मझिआंव शाखा की बैठक सुदेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला समन्वयक विनोद पाठक की उपस्थिति में प्रखंड समन्वयक समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से नागेंद्र सिंह को पुन: प्रखंड समन्वयक व सुनीता चौरसिया को महिला मंडल का प्रखंड समन्वयक बनाया गया. वहीं विष्णु प्रजापति व […]

मझिआंव(गढ़वा). अखिल विश्व गायत्री परिवार मझिआंव शाखा की बैठक सुदेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला समन्वयक विनोद पाठक की उपस्थिति में प्रखंड समन्वयक समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से नागेंद्र सिंह को पुन: प्रखंड समन्वयक व सुनीता चौरसिया को महिला मंडल का प्रखंड समन्वयक बनाया गया. वहीं विष्णु प्रजापति व मनोज कुमार दुबे को प्रखंड प्रतिनिधि बनाया गया. देवमुनि विश्वकर्मा को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी, वीरेंद्र सोनी को युवा समन्वयक, रामविलास प्रसाद को साहित्य विस्तार प्रभारी बनाया गया है. जबकि शिव प्रसाद, अरविंद प्रसाद, सुदेश सिंह, हरिहर प्रसाद, सुरेश साव, सत्येंद्र प्रसाद, अशोक चौरसिया, अशोक विश्वकर्मा, जयशंकर प्रजापति, कृष्णानंद विश्वकर्मा, ललन प्रसाद, राघव विश्वकर्मा, धर्मशीला देवी, फूलझरी देवी, उषा सिंह एवं रिंकी देवी को प्रखंड समन्वयक समिति का सदस्य बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >