धुरकी (गढ़वा). धुरकी थाना क्षेत्र से अपहृत महिला का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बसंती देवी नामक 22 वर्षीय महिला के पति मोती सिंह ने इस संबंध में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थाना प्रभारी बीडी खडि़या ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सनाउल्लाह अंसारी व फैयाज अंसारी (रिश्ते में दोनों साला-बहनोई) को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया है. विदित हो कि बसंती देवी का मायका थाना क्षेत्र के परासपानी गांव में है. दो साल पहले उसकी शादी रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में हुई थी. वह 29 नवंबर को धुरकी स्थित आरोपी के मोबाइल दुकान पर खड़ी थी. इस दौरान उसने उक्त दोनों से नगरऊंटारी जाने की बात की थी. दोनों ने मोटरसाइकिल पर उसे बैठाया था. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का बयान है कि उक्त महिला को नगरऊंटारी ले जाकर मोटरसाइकिल से छोड़ा था. लेकिन उसके बाद महिला कहां गयी, उन्हें नहीं पता. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है. साथ ही कई संभावित ठिकानों पर भी छापामारी शुरू कर दी गयी है. महिला का पता लगा लिया जायेगा. इधर परासपानी के ग्रामीण व ससुराल वालों ने बसंती देवी का अब तक पता नहीं लग पाने से पुलिस की कार्यशैली पर चिंता जतायी है.
अपहृत महिला का सुराग नहीं
धुरकी (गढ़वा). धुरकी थाना क्षेत्र से अपहृत महिला का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बसंती देवी नामक 22 वर्षीय महिला के पति मोती सिंह ने इस संबंध में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थाना प्रभारी बीडी खडि़या ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सनाउल्लाह अंसारी […]
