गढ़वा. गढ़वा के युवा भाजपा नेता भगत सिंह साहू अपने समर्थकों के साथ विधानसभा चुनाव में इन दिनों हटिया विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. शनिवार को उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जन मुंडा के साथ हटिया विधानसभा क्षेत्र के गुड्डू गांव में जन संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे. उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर है. अब झारखंड के लोग स्थायी सरकार बनाने के पक्ष में हैं. क्योंकि 14 वर्ष तक मिलीजुली सरकार के कारण राज्य का समुचित विकास नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में परिवर्तन की लहर साफ देखी जा रही है. भगत सिंह ने ने कहा कि वे लगातार अपने सहयोगी हरेंद्रनाथ द्विवेदी, संजय ठाकुर एवं संतोष दुबे के साथ हटिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
राज्य में भाजपा की स्थायी सरकार बनेगी : भगत सिंह
गढ़वा. गढ़वा के युवा भाजपा नेता भगत सिंह साहू अपने समर्थकों के साथ विधानसभा चुनाव में इन दिनों हटिया विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. शनिवार को उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जन मुंडा के साथ हटिया विधानसभा क्षेत्र के गुड्डू गांव में जन संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी […]
