रमना(गढ़वा). रमना बीडीओ सच्चितानंद मेहता ने ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को छपरदागा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद पाया गया. विदित हो कि ग्रामीणों ने जून माह से केंद्र बंद रहने और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण नहीं करने की शिकायत बीडीओ से की थी, जिसके आलोक में बीडीओ ने केंद्र का निरीक्षण किया. इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर सेविका रुक्मणि देवी भी पहुंची. उसने बीडीओ को बताया कि केंद्र से सभी को नियमित पोषाहार दिया जा रहा है. लोगों द्वारा लगाये गये आरोप निराधार है. शिकायत करनेवालों में प्रमिला देवी, सुषमा देवी, शिलवंती देवी, अनिता देवी, सविता देवी, सहोदरी देवी, बरती देवी, गोखुल परहिया, रामवृक्ष यादव, किशुन यादव, बसंती देवी, गीता देवी आदि शामिल है.
बीडीओ ने केंद्र का निरीक्षण किया
रमना(गढ़वा). रमना बीडीओ सच्चितानंद मेहता ने ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को छपरदागा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद पाया गया. विदित हो कि ग्रामीणों ने जून माह से केंद्र बंद रहने और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण नहीं करने की शिकायत बीडीओ से की थी, जिसके आलोक में बीडीओ […]
