दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया सुदृढ़ करें : उपायुक्त

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने अधिकारियों को मनरेगा से संबंधित चल रही योजनाओं पर निर्देश जारी किये हैं. उन्होंने जिले के 18 प्रखंडों (गढ़वा प्रखंड छोड़ कर) में चलाये जा रहे सघन सहभागी नियोजन अभ्यास से संबंधित निर्देश डीडीसी उमाशंकर प्रसाद व बीडीओ को दिये हैं. विदित हो कि सघन सहभागी नियोजन अभ्यास के […]

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने अधिकारियों को मनरेगा से संबंधित चल रही योजनाओं पर निर्देश जारी किये हैं. उन्होंने जिले के 18 प्रखंडों (गढ़वा प्रखंड छोड़ कर) में चलाये जा रहे सघन सहभागी नियोजन अभ्यास से संबंधित निर्देश डीडीसी उमाशंकर प्रसाद व बीडीओ को दिये हैं. विदित हो कि सघन सहभागी नियोजन अभ्यास के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार व राज्य स्तर से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है, जिसका लाभ मनरेगा के मजदूरों को मिलेगा. उन्होंने निर्देश दिया गया कि कायार्ें के दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को सृदृढ़ करते हुए लेबर प्रोजेक्शन तथा कार्य प्रोजेक्शन तैयार किया जाये. उन्होंने यह भी निर्देश दिया है किसभी कायोंर् में कार्य के बाद होनेवाले प्रभाव/लाभ को विशेष रूप से चिह्नित किया जाये तथा इसके आधार पर कार्यवार योजना सूची बनायी जाये. उन्होंने वैसे कार्य जो अभिसरण के माध्यम से संपादित किये जाने हैं. उनके लिए प्रपत्र में वांछित सूचनाएं समर्पित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >