अनुकंपा पर नौकरी के लिए गुहार लगायी

गढ़वा : खरौंधी थाना क्षेत्र के तोरेलावा गांव के चौकीदार नवलकिशोर पासवान की पत्नी जयंती कुंवर ने अनुकंपा पर नौकरी की मांग को लेकर उपायुक्त से गुहार लगायी है. अपने चार बच्चों के साथ समाहरणालय पहुंची जयंती कुंवर ने कहा कि उसके पति की मौत इसी साल 13 मार्च को दुर्घटना मे हो चुकी है. […]

गढ़वा : खरौंधी थाना क्षेत्र के तोरेलावा गांव के चौकीदार नवलकिशोर पासवान की पत्नी जयंती कुंवर ने अनुकंपा पर नौकरी की मांग को लेकर उपायुक्त से गुहार लगायी है. अपने चार बच्चों के साथ समाहरणालय पहुंची जयंती कुंवर ने कहा कि उसके पति की मौत इसी साल 13 मार्च को दुर्घटना मे हो चुकी है.
अब उसको सहारा देनेवाला व खर्च उठानेवाला कोई नहीं है. वह अपने पांच बच्चों, जिसमें चार लड़कियां हैं. उनकी परवरिश को लेकर भटक रही है. उसने कहा कि यदि उसे अपने पति के स्थान पर अनुकंपा में नौकरी मिलती है, तो वह अपने बाल-बच्चों की परवरिश कर लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >