गढ़वा. व्यवहार न्यायालय गढ़वा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक लगाया जायेगा. इस लोक अदालत में समझौता योग्य अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के प्रयास किये जायेंगे. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत के लिए कुल नौ बेंचों का गठन किया गया है. इन सभी बेंचों के माध्यम से अधिक से अधिक मामले को निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है. सभी बेंचों पर भिन्न-भिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई कर उसका निष्पादन किया जायेगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इसके लिये सभी वर्गों से सहयोग का आह्वान करते हुए लोक अदालत में निर्धारित समय पर पहुंचने की बात कही है. लोक अदालत में जिन मामलों का निष्पादन किया जायेगा, उनमें सभी बैंकों के सिविल मामले, एमभी, पेंशन, मनरेगा मजदूरी, बिजली, उत्पाद विभाग, जीआर, परिवाद पत्र, भारतीय दूर संचार, मोटेशन, राजस्व, पारिवारिक मामले के अलावे भादवि की धारा 107, 144, 145, 258 और 468 सभी तरह के मामलों की सुनवाई कर इसका निष्पादन किया जायेगा.
राष्ट्रीय लोक अदालत आज
गढ़वा. व्यवहार न्यायालय गढ़वा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक लगाया जायेगा. इस लोक अदालत में समझौता योग्य अधिक से अधिक मामलों के […]
