ओके....व्यवसायी संघ का गठन

मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव के व्यवसायियों की बैठक स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में हुई. इसमें व्यवसायियों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए इसके निदान के लिए एक संगठन की आवश्यकता महसूस की. इसके पश्चात व्यवसायी संघ मझिआंव का गठन किया गया. इसमें गणेश कुमार जायसवाल को अध्यक्ष, अरविंद पांडेय व सूरज जायसवाल को उपाध्यक्ष, उदय कमलापुरी […]

मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव के व्यवसायियों की बैठक स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में हुई. इसमें व्यवसायियों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए इसके निदान के लिए एक संगठन की आवश्यकता महसूस की. इसके पश्चात व्यवसायी संघ मझिआंव का गठन किया गया. इसमें गणेश कुमार जायसवाल को अध्यक्ष, अरविंद पांडेय व सूरज जायसवाल को उपाध्यक्ष, उदय कमलापुरी को महामंत्री, बद्री शर्मा व शमीम अंसारी को सचिव, नौशाद खां एवं राहुल कमलापुरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. बैठक में संघ के विस्तार को लेकर पुन: रविवार को एक बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर विजय कमलापुरी, जगन्नाथ प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, अरुण सोनी, अमरनाथ सोनी, विवेक सोनी, लल्लू साव, संजय गुप्ता, पप्पू जायसवाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >