गढ़वा ब्लू ने मैच जीता

गढ़वा. स्थानीय बालिका मवि के मैदान में खेले जा रहे सुरजीत सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में गुरुवार को गढ़वा ब्लू ने गढ़वा रेड को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा ब्लू के खिलाडि़यों ने 181 रन बनाये. इसमें रिजवान ने 44 और आर्यन ने 30 रन […]

गढ़वा. स्थानीय बालिका मवि के मैदान में खेले जा रहे सुरजीत सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में गुरुवार को गढ़वा ब्लू ने गढ़वा रेड को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा ब्लू के खिलाडि़यों ने 181 रन बनाये. इसमें रिजवान ने 44 और आर्यन ने 30 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा रेड की टीम 178 रन ही बना सकी. इसमें अंकित राज सिंह ने अर्द्धशतकीय पारी खेली. मैच में अंपायर की भूमिका शुभम और चंदन सिंह ने निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >