ओके....मतगणना हॉल में मोबाइल पर प्रतिबंध

विधानसभा चुनाव मतगणना को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक3जीडब्ल्यूपीएच8-उपायुक्त मनीष रंजन की तसवीरगढ़वा. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष रंजन ने बुधवार को मतगणना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान मतगणना के समय लगाये जानेवाले काउंटरों की संख्या, कर्मियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था आदि पर चर्चा की गयी. मतगणना […]

विधानसभा चुनाव मतगणना को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक3जीडब्ल्यूपीएच8-उपायुक्त मनीष रंजन की तसवीरगढ़वा. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष रंजन ने बुधवार को मतगणना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान मतगणना के समय लगाये जानेवाले काउंटरों की संख्या, कर्मियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था आदि पर चर्चा की गयी. मतगणना 23 दिसंबर की सुबह आठ बजे से शुरू होगी. इसमें लगाये जानेवाले कर्मियों, प्रत्याशियों व उनके एजेंटांे के अलावा अन्य के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. मतगणना हॉल में मोबाइल का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित कर दिया गया है. प्रत्याशी व प्रेस से जुड़े लोग भी मतगणना हॉल के अंदर मोबाइल लेकर नहीं जायेंगे. बैठक में संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ की टुकड़ी तैनात करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा, सीआरपीएफ कमांडेंट कमलेश सिंह, डीडीसी उमाशंकर प्रसाद, एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा निलम सोरेन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >