3जीडब्लयूपीएच7- बैठक करते उपविकास आयुक्तहेडलाइन…योजनाओं की जांच आज से गढ़वा. केंद्र सरकार की ओर से प्रतिनियुक्त नेशनल लेवल मॉनिटर डॉ आरके शर्मा बुधवार को गढ़वा पहुंचे. वे जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करेंगे. इसको लेकर उपविकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद के कार्यालय कक्ष में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं एसडीओ के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने योजनाओं की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट को जमा कराया. बैठक में उन्होंने जिले के डंडई, गढ़वा एवं रंका प्रखंड के 10 गावों में भ्रमण करने का समय तय किया. इसमें चार एवं पांच दिसंबर को डंडई प्रखंड के डंडई, जरही, लवाही कला एवं सोनेहारा गांव, छह दिसंबर को गढ़वा प्रखंड के बेलचंपा, छतरपुर एवं तिलदाग तथा सात दिसंबर को रंका प्रखंड के विश्रामपुर, खपरो तथा सोनदाग गांव में भौतिक स्थिति को देखेंगे. उन्होंने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट केेंद्र सरकार के संबंधित विभाग, जिला प्रशासन एवं सांसद को सौपेंगे. भ्रमण के दौरान जिन योजनाओं की जांच की जायेगी, उनमें इंदिरा आवास योजना, मनरेगा, वृद्धावस्था, विकलांगता, विधवा पेंशन, जलछाजन, निर्मल भारत अभियान, पेयजल आपूर्ति आदि शामिल हैं.
केंद्र प्रायोजित कार्यों को लेकर नेशनल लेवल मॉनिटर गढ़वा में
3जीडब्लयूपीएच7- बैठक करते उपविकास आयुक्तहेडलाइन…योजनाओं की जांच आज से गढ़वा. केंद्र सरकार की ओर से प्रतिनियुक्त नेशनल लेवल मॉनिटर डॉ आरके शर्मा बुधवार को गढ़वा पहुंचे. वे जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करेंगे. इसको लेकर उपविकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद के कार्यालय कक्ष में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों […]
