ग्रामीणांे की सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने कार्रवाई की चेतावनी दीडंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खाड़ी टोला मंगलवार की दोपहर तक बंद रहा. साथ ही विद्यालय में एक भी बच्चों को नहीं देख ग्रामीणांे ने इसकी सूचना बीडीओ अमित कुमार को दी. सूचना के बाद पहुंचे बीडीओ ने स्थिति को देख कर काफी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष तैय्यब अली व संयोजिका रेहाना बीबी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बच्चांे के भविष्य के साथ खिलवाड़ को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उन्हांेने कहा कि सरकारी पैसे के बंदरबांट की जो योजना बनी है, उसे वे सफल नहीं होने देंगे. उन्हांेने विद्यालय की स्थिति से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही. इस अवसर पर ग्रामीणांे ने बीडीओ को बताया कि कुछ दिन पूर्व भी विद्यालय के शिक्षकों द्वारा फरजी उपस्थिति बनाकर मध्याह्न भोजन का बंदरबांट किया गया था, जिस पर आपत्ति व्यक्त की गयी थी. इस अवसर पर ग्रामीण फिरोज अंसारी, अनिल कुमार, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे.
दोपहर तक बंद रहा विद्यालय
ग्रामीणांे की सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने कार्रवाई की चेतावनी दीडंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खाड़ी टोला मंगलवार की दोपहर तक बंद रहा. साथ ही विद्यालय में एक भी बच्चों को नहीं देख ग्रामीणांे ने इसकी सूचना बीडीओ अमित कुमार को दी. सूचना के बाद पहुंचे बीडीओ ने स्थिति को देख कर […]
