शिक्षा विभाग की टीम ने जांच की

भंडरिया (गढ़वा). झारखण्ड शिक्षा परियोजना के निदेशक के आदेश पर सोमवार को रांची से यहां पहुंची दो सदस्यीय टीम ने प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया. टीम ने मवि सरइडीह़, सीआरसी सरइडीह़, प्रावि जमौती़, प्रावि बंगाली डेरा़, मवि भंडरिया़, सीआरसी भंडरिया के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्यों को विद्यालय संचालित करने व बच्चों […]

भंडरिया (गढ़वा). झारखण्ड शिक्षा परियोजना के निदेशक के आदेश पर सोमवार को रांची से यहां पहुंची दो सदस्यीय टीम ने प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया. टीम ने मवि सरइडीह़, सीआरसी सरइडीह़, प्रावि जमौती़, प्रावि बंगाली डेरा़, मवि भंडरिया़, सीआरसी भंडरिया के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्यों को विद्यालय संचालित करने व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के सूत्र दिये.

उन्होंने विद्यालय की आधारभूत संरचनाओं भवऩ, शौचालय़, पेयजल़, रैंप़, पुस्तकालय़, शिक्षक की संख्या आदि पर विशेष रूप से जानकारी ली. साथ ही बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बनाये रखने पर जोर दिया. इस अवसर पर बीइइओ दिनेश उपाध्याय, सीआर पी विजय कृष्णा़, हरिशंकर ठाकुर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >