चामा में जिला पुलिस व सीआरपीएफ की कंपनी तैनात

गढ़वा. गढ़वा विधानसभा के मेराल प्रखंड अंतर्गत चामा बूथ नंबर 86 में पुनर्मतदान को लेकर सोमवार को इवीएम के साथ मतदानकर्मी पहुंच गये. मतदानकर्मी रात्रि में बूथ पर ही रहेंगे. सामान्य मतदानकर्मियों के अलावा रिजर्व मतदान कर्मियों को भी वहां भेजा गया है. इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त मनीष रंजन ने बताया कि मतदान को […]

गढ़वा. गढ़वा विधानसभा के मेराल प्रखंड अंतर्गत चामा बूथ नंबर 86 में पुनर्मतदान को लेकर सोमवार को इवीएम के साथ मतदानकर्मी पहुंच गये. मतदानकर्मी रात्रि में बूथ पर ही रहेंगे. सामान्य मतदानकर्मियों के अलावा रिजर्व मतदान कर्मियों को भी वहां भेजा गया है. इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त मनीष रंजन ने बताया कि मतदान को लेकर बूथ पर स्टैटिक व पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को पदस्थापित किया गया है.

दोनों टीम विधि व्यवस्था के मामले पर नजर रखेगी. श्री रंजन ने बताया कि सुरक्षा बलों में जिला पुलिस बल व सीआरपीएफ के साथ चार महिला पुलिस को भी वहां भेजा गया है. उन्होंने बताया कि महिला पुलिसकर्मी बुरके में आनेवाली महिलाओं पर नजर रखेंगी. मतदान की वेब कास्टिंग भी की जायेगी, जिसे सीधे राज्य निर्वाचन आयोग देखेगा. इसके पूर्व फ्लाइंग स्कॉयर्ड ने रविवार व सोमवार को आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां शराब व रुपये वितरण पर नजर रखा.

उपायुक्त ने बताया कि कोई भी प्रत्याशी यदि मतदान स्थल पर विधि व्यवस्था में रूकावट पैदा करता है, तो उसे गिरफ्तार किया जायेगा. साथ ही यदि कोई मतदानकर्मी संलग्न पाया गया, तो उसके ऊपर बरखास्तगी की कार्रवाई की जायेगी. मतदान उर्दू मध्य विद्यालय में संपन्न होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >