आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण का निर्देश

गढ़वा. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी देवेंद्रनारायण सिंह ने सीडीपीओ व पर्यवेक्षिकाओं के साथ बैठक की. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये. श्री सिंह ने कुपोषित बच्चों की जांच कर उसका रजिस्टर संधारण करने, अति कुपोषित बच्चों को एमटीसी में भरती कराने के साथ-साथ विकलांग सर्वेक्षण करने, मुख्यमंत्री लाडली योजना […]

गढ़वा. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी देवेंद्रनारायण सिंह ने सीडीपीओ व पर्यवेक्षिकाओं के साथ बैठक की. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये. श्री सिंह ने कुपोषित बच्चों की जांच कर उसका रजिस्टर संधारण करने, अति कुपोषित बच्चों को एमटीसी में भरती कराने के साथ-साथ विकलांग सर्वेक्षण करने, मुख्यमंत्री लाडली योजना व मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि से संबंधित लाभुकों से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसका सत्यापन करते हुए जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. उन्होंने पर्यवेक्षिकाओं को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर उसका प्रतिवेदन जमा करने को कहा. साथ ही जो आंगनबाड़ी केंद्र उपयोग में लाये जा रहे हैं, वहां पेयजल व शौचालय की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट भी जमा करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच होनी चाहिए, ऐसा होने से केंद्र का संचालन सही तरीके से होगा. इस अवसर पर सीडीपीओ नीता चौहान, अर्चना सिन्हा आदि उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >