500 बोरा धान खा गये जंगली हाथी

चिनिया(गढ़वा). चिनिया थाना क्षेत्र के छतैलिया व राजबांस गांव में बीती रात पहुंचे हाथियों के झुंड ने करीब 500 बोझा धान चट कर गये. इसमें छतैलिया के बीरबल सिंह के 200 बोझा तथा राजबांस के नरेश यादव का 300 बोझा धान शामिल है. बताया गया उन्होंने अपनी धान को काट कर खेत में ही छोड़ […]

चिनिया(गढ़वा). चिनिया थाना क्षेत्र के छतैलिया व राजबांस गांव में बीती रात पहुंचे हाथियों के झुंड ने करीब 500 बोझा धान चट कर गये. इसमें छतैलिया के बीरबल सिंह के 200 बोझा तथा राजबांस के नरेश यादव का 300 बोझा धान शामिल है. बताया गया उन्होंने अपनी धान को काट कर खेत में ही छोड़ दिया था.

इसी बीच रात्रि में 20-25 की संख्या में पहुंचे हाथियों का झुंड धान को खा गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है. विदित हो कि कुछ दिन पूर्व चिनिया के ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाघ के आतंक से परेशान थे. अब हाथियों के झुंड पहुंचने के बाद उनमें दहशत देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >