परीक्षा प्रपत्र पांच तक भरा जायेगा

रंका(गढ़वा). स्थानीय राजमाता गुंजेश्वरी महाविद्यालय में इंटर के तीनों संकायों(सत्र 2013-15) के छात्र-छात्राओं का परीक्षा प्रपत्र 14 नवंबर से भरा जा रहा है. महाविद्यालय के प्राचार्य भरत लाल चौधरी ने बताया कि विलंब शुल्करहित परीक्षा प्रपत्र पांच दिसंबर तक ही भरा जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके बाद छह दिसंबर से 17 दिसंबर तक विलंब शुल्क […]

रंका(गढ़वा). स्थानीय राजमाता गुंजेश्वरी महाविद्यालय में इंटर के तीनों संकायों(सत्र 2013-15) के छात्र-छात्राओं का परीक्षा प्रपत्र 14 नवंबर से भरा जा रहा है. महाविद्यालय के प्राचार्य भरत लाल चौधरी ने बताया कि विलंब शुल्करहित परीक्षा प्रपत्र पांच दिसंबर तक ही भरा जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके बाद छह दिसंबर से 17 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ भरा जायेगा. इसके लिए छात्र- छात्राओं के बीच पंजीयन पंजी का वितरण महाविद्यालय में शुरू हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >