छत्तीसगढ़ व यूपी की सीमा सील

गोदरमाना/सगमा(गढ़वा). विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड व छत्तीसगढ़ की सीमा को रामानुजगंज के पास सील कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ सीमा की ओर जहां गोदरमाना स्थित आइआरबी के जवान छत्तीसगढ़ की ओर से आनेवाले वाहनों व व्यक्तियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, वहीं उस पार छत्तीसगढ़ पुलिस इसी तरह कड़ी चौकसी बरत रही है. […]

गोदरमाना/सगमा(गढ़वा). विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड व छत्तीसगढ़ की सीमा को रामानुजगंज के पास सील कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ सीमा की ओर जहां गोदरमाना स्थित आइआरबी के जवान छत्तीसगढ़ की ओर से आनेवाले वाहनों व व्यक्तियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, वहीं उस पार छत्तीसगढ़ पुलिस इसी तरह कड़ी चौकसी बरत रही है.

झारखंड की ओर से पार होनेवाले किसी भी व्यक्ति की पूरी तरह से तलाशी ली जा रही है. गोदरमाना में आइआरबी के एएसआइ जेके सिंह के नेतृत्व में जवान हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं. विदित हो कि चुनाव को लेकर झारखंड व छत्तीसगढ़ के सीमांत प्रशासन की झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर संयुक्त बैठक की गयी थी.

इसमें चुनाव के एक दिन पूर्व सीमा को सील रखने व किसी भी संदिग्ध लोगों अथवा सामाजिक तत्वों पर संयुक्त रूप से नजर रखने का निर्णय लिया गया था. इसी तरह गढ़वा-मुड़ीसेमर एनएच 75 पर झारखंड व यूपी की सीमा पर विलासपुर बाजार के पास कड़ी चौकसी बरती जा रही है.

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भी चुनाव को निर्भीक वातावरण में संपन्न कराने के लिए संयुक्त रूप से सहयोग कर रही है. प्रत्येक आने-जानेवाले वाहनों की कड़ी तलाशी ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >