झारखंड के लिए लाठियां खायी है : शिबू सोरेन

गढ़वा. झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर के पक्ष में रविवार को प्रतापपुर में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड की पहचान के लिये उन्होंने जंग लड़ी और लाठियां खायी. और जब झारखंड का निर्माण हुआ, तो इसके विकास का काम भी झामुमो की सरकार ने […]

गढ़वा. झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर के पक्ष में रविवार को प्रतापपुर में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड की पहचान के लिये उन्होंने जंग लड़ी और लाठियां खायी. और जब झारखंड का निर्माण हुआ, तो इसके विकास का काम भी झामुमो की सरकार ने ही किया. लेकिन अब दूर के लुटेरों की नजर झारखंड पर टिकी हुई है. उन्होंने कहा कि राज्य को बचाना है, तो झामुमो को पूर्ण बहुमत देना होगा. गढ़वा की जनता यहां के घाघ नेताओं की वजह से विकास की रेस में पिछड़ रही है. अगर गढ़वा को विकास के शिखर पर पहंुचाना है, तो मिथिलेश ठाकुर को चुन कर विधानसभा भेजें. कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी व भोजपुरी गायिका देवी ने भी लोगों से मिथिलेश ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील मंच से की. इस मौके पर मिथिलेश ठाकुर, परेश तिवारी, नसीम अख्तर, मदनी खां, फुजैल अहमद सहित काफी लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >