भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर क्षेत्र से नौसंमो के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही ने रविवार को कैलान, बनसानी, मकरी, रोहिनिया व भवनाथपुर में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा की. तत्पश्चात भवनाथपुर शिव मंदिर के प्रांगण में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पूर्व जो काम उन्होंने अधूरा छोड़ा था, वह आज तक पूरा नहीं हो सका. जनता उन्हें आशीर्वाद देती है, तो वे अधूरे कामों को पूरा करेंगी. उन्होंने कहा कि ऐसे निकम्मे जनप्रतिनिधि को क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाना चाहिए. जो अपने दल को छोड़ कर मोदी के भरोसे जनता के बीच में आये हैं. 25 नवंबर को ऐसे लोगों को जनता सबक सिखायेगी. नुक्कड़ सभा के बाद श्री शाही अपने समर्थकों के साथ बाजार होते हुए क र्पूरी चौक तक रोड-शो कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस मौके पर भगत दयानंद यादव, मनोज पहाडि़या, बाबूलाल यादव, मनीष सिंह, कबूतरी देवी, गुड्डू सिंह, राजा सिंह, रवि पाल सहित कई लोग उपस्थित थे.
जनता मौका दे, तो अधूरे काम पूरे होंगे : भानु
भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर क्षेत्र से नौसंमो के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही ने रविवार को कैलान, बनसानी, मकरी, रोहिनिया व भवनाथपुर में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा की. तत्पश्चात भवनाथपुर शिव मंदिर के प्रांगण में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पूर्व जो काम उन्होंने अधूरा छोड़ा था, वह आज तक पूरा नहीं […]
