ओके ...उलमा बोर्ड गुमराह कर रहा है : डॉ मकबूल

23जीडब्ल्यूपीएच4- प्रेस वार्ता करते राजद नेता.गढ़वा. राजद नेता डॉ मकबूल आलम, जमीरूद्दीन अंसारी, आदम अली, छुन्नू कुरैशी, यूसुफ रजा एवं सज्जाद अंसारी ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता कर कहा कि ऑल इंडिया उलमा बोर्ड गढ़वा के मुसलमानों को गुमराह कर रहा है. उलमा बोर्ड मतदाता जागरूकता मिशन को लेकर गढ़वा में कार्यक्रम चला रहा था. […]

23जीडब्ल्यूपीएच4- प्रेस वार्ता करते राजद नेता.गढ़वा. राजद नेता डॉ मकबूल आलम, जमीरूद्दीन अंसारी, आदम अली, छुन्नू कुरैशी, यूसुफ रजा एवं सज्जाद अंसारी ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता कर कहा कि ऑल इंडिया उलमा बोर्ड गढ़वा के मुसलमानों को गुमराह कर रहा है. उलमा बोर्ड मतदाता जागरूकता मिशन को लेकर गढ़वा में कार्यक्रम चला रहा था. अब बोर्ड एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहा है, जो गलत है. नेताओं ने कहा कि मुसलिम समुदाय के लोगों का संबंध गिरिनाथ सिंह के साथ काफी पहले से रहा है और वह आज भी कायम है. यहां के मुसलमान किसी के बहकावे में नहीं बल्कि सूझ-बूझ के साथ मतदान करते आये हैं. नेताओं ने कहा कि पिछले पांच साल तक उलमा बोर्ड कहां था, जब झामुमो ने भाजपा के साथ मिल कर राज्य में सरकार बनायी थी. नेताओं ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि गिरिनाथ सिंह के पक्ष में मतदान कर उन्हें जीत दिलायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >