कांडी (गढ़वा) : पूर्व मंत्री चंद्रशेखरदुबेने अपने पुत्र सह विश्रामपुर विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ ही श्री दुबे ने शनिवार को कांडी बाजार में रोड-शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे जात-पात की राजनीति नहीं करते. बल्कि विकास की राजनीति करते हैं. इसी के कारण विश्रामपुर क्षेत्र के लोगों का उन्हें हमेशा सहयोग मिलते रहा है. उन्होंने कहा कि अजय दुबे की लोकप्रियता को देख कर उनके विरोधियों की धड़कन बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि विश्रामपुर क्षेत्र का विकास अजयदुबेही कर सकते हैं. इस मौके पर हातीम खलीफा, कासिम खलीफा, रघुनाथ प्रसाद, विश्वनाथ तिवारी, इसहाक अंसारी, सुचित सिंह, चंदन तिवारी, लालधारी पासवान, रमेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.
ददई दुबे ने कांडी बाजार में रोड-शो किया
कांडी (गढ़वा) : पूर्व मंत्री चंद्रशेखरदुबेने अपने पुत्र सह विश्रामपुर विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ ही श्री दुबे ने शनिवार को कांडी बाजार में रोड-शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे जात-पात की राजनीति नहीं करते. बल्कि विकास की राजनीति करते […]
