''गिरिनाथ को मिलेगा जनता का आशीर्वाद''

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा सीट से इस बार राजद के प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह को जनता का आशीर्वाद मिलना तय है. उक्त बातें बिहार के राजद विधायक दल के नेता सह पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने स्थानीय जी-श्री होटल में एक प्रेसवार्ता कर कही. उन्होंने कहा कि गिरिनाथ सिंह उस पार्टी के नेता हैं, जिस […]

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा सीट से इस बार राजद के प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह को जनता का आशीर्वाद मिलना तय है. उक्त बातें बिहार के राजद विधायक दल के नेता सह पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने स्थानीय जी-श्री होटल में एक प्रेसवार्ता कर कही. उन्होंने कहा कि गिरिनाथ सिंह उस पार्टी के नेता हैं, जिस पार्टी को सामाजिक न्याय की पार्टी कही जाती है.

पिछले पांच सालों में यहां की जनता ने जो तकलीफ झेला है, लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित रहे. इससे जनता में काफी आक्रोश है और इस बार जनता का रुझान गिरिनाथ सिंह की ओर दिख रहा है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का भ्रमजाल जरूर टूटेगा और जनता की सरकार बनेगी, बड़े-बड़े डींग हांकनेवाले व पाला बदलने वालों को जनता सबक सिखायेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता अविकसित राज्यों के प्रति उदासीन है.

झारखंड विशेष राज्य का दर्जा पाने की 100 फीसदी अहर्ता रखता है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ व बिहार के लिए भी राजद विशेष राज्य के दर्जा की मांग करती रही है. झारखंड बनने के बाद साढ़े नौ साल तक भाजपा ने राज किया, लेकिन लूट खसोट के अलावा यहां कुछ नहीं हुआ. उन्होंने गढ़वा के लोगों से गिरिनाथ सिंह को जिताने की अपील की. प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार मधेशिया, जिलाध्यक्ष शंभु चंद्रवंशी, सलीम अंसार व मंजूर अंसारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >