भाजपा महिला मोरचा ने घर-घर जाने का निर्णय लिया

गढ़वा. भाजपा महिला मोरचा के सदस्यों की एक बैठक जिलाध्यक्ष मीना गुप्ता के आवास पर हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उषा पांडेय मौजूद थी. बैठक में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. घरों में भाजपा की रंगोली एवं हाथों में कमल फूल की मेहंदी रचाने को कहा […]

गढ़वा. भाजपा महिला मोरचा के सदस्यों की एक बैठक जिलाध्यक्ष मीना गुप्ता के आवास पर हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उषा पांडेय मौजूद थी. बैठक में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. घरों में भाजपा की रंगोली एवं हाथों में कमल फूल की मेहंदी रचाने को कहा गया. इस अवसर पर पुष्पा अग्रवाल, रीता गुप्ता, शकुंतला केसरी, सुशीला केसरी, रेणु केसरी,दुर्गा देवी, वीणा पाठक, उर्मिला केसरी, जयप्रकाश चर्तुवेदी, भगत सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, कैलाश कश्यप, गिरेंद्रनाथ पांडेय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >