ओके....बीएड कॉलेज ने जागरूकता अभियान चलाया

गढ़वा. इंदिरा सिंह बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कल्याणपुर के शिक्षक व विद्यार्थियों ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में स्थानीय मतदाताओं को आगामी 25 नवंबर को होनेवाले मतदान में अपना-अपना वोट देने की अपील की गयी. इस अवसर पर मतदाताओं ने अबतक के जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में किये गये कार्यों पर […]

गढ़वा. इंदिरा सिंह बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कल्याणपुर के शिक्षक व विद्यार्थियों ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में स्थानीय मतदाताओं को आगामी 25 नवंबर को होनेवाले मतदान में अपना-अपना वोट देने की अपील की गयी. इस अवसर पर मतदाताओं ने अबतक के जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में किये गये कार्यों पर निराशा व्यक्त किया. इस पर उनके प्रश्नों का उतर मनोवैज्ञानिक तथा व्यावहारिक तरीके से दिया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रेम कुमार चौबे ने लोगों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्त तथा भयमुक्त समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मतदान में अपनी भूमिका निभाने को कहा. इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार सिंह, अजय पांडेय, प्रवीण कुमार, नीलेश चंद्र मिश्रा, रामअवध, पंकज, कृति, सरिता, ब्रजेश, अमित, विद्या, रोहित, मुकेश, पुष्पा, खुशी, अलका, निर्मला, स्नेहा, संतन, शालिनी, स्तेला, रीना आदि प्रशिक्षु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >