हवलदार रात में घुसा महिला के घर, ग्रामीणों ने किया विरोधहवलदार ने सहकर्मियों को फोन कर बुलाया, जवानों ने राइफल के बट से की ग्रामीणों की पिटाई एक महिला सहित दो लोग घायलएसपी ने हवलदार को निलंबित कियाहवलदार सहित सभी जवानों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश19जीडब्ल्यूपीएच6- पुलिस की पिटाई से घायल महिला व युवकप्रतिनिधि,चिनिया(गढ़वा). चिनिया थाना के हवलदार महेश महतो भुइयां टोली स्थित शोभा साव की बहू के घर मंगलवार की रात आठ बजे घुस गये. ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो उसने थाने से अपने सहकर्मियों को फोन कर बुला लिया. कुछ ही देर बाद 15-20 की संख्या में जवान वहां पहुंचे और बिना कुछ पूछे राइफल के बट से ग्रामीणों की जम कर पिटाई कर दी. इसमें महेंद्र पासवान की पत्नी चंद्रावती देवी तथा शोभा साव का पुत्र जितेंद्र कुमार और एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये. कुछ लोगों ने थाना प्रभारी को फोन कर जवानों की करतूत से अवगत कराया. सूचना मिलने के आधे घंटे बाद थाना प्रभारी भुइयां टोली पहुंचे. उन्होंने उग्र जवानों से जब पूछा कि किसकी अनुमति से ग्रामीणों की पिटाई की गयी तो जवानों ने उनके साथ भी गाली गलौज की. थानेदार ने एसपी सुधीर कुमार झा को आपबीती बतायी. इसके बाद एसपी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल हवलदार को सस्पेंड कर दिया. साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया. साथ ही उक्त घटना में शामिल जवानों की भी सूची मांगी गयी है. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है.
गढ़वा में जवानों ने ग्रामीणों की पीटा
हवलदार रात में घुसा महिला के घर, ग्रामीणों ने किया विरोधहवलदार ने सहकर्मियों को फोन कर बुलाया, जवानों ने राइफल के बट से की ग्रामीणों की पिटाई एक महिला सहित दो लोग घायलएसपी ने हवलदार को निलंबित कियाहवलदार सहित सभी जवानों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश19जीडब्ल्यूपीएच6- पुलिस की पिटाई से घायल महिला व युवकप्रतिनिधि,चिनिया(गढ़वा). […]
