हेमंत सरकार ने राज्य को विकास में पीछे धकेल दिया : उपेंद्र कुशवाहा

19जीडब्ल्यूपीएच8-सभा को संबोधित करते शहनवाज हुसैन19जीडब्ल्यूपीएच9-उपस्थित जनसमूहगढ़वा. केंद्रीय मानव संसाधन व विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि झारखंड आज भी वहीं खड़ा है, जहां यह बंटवारे के वक्त था. कई मामलों में तो यह पीछे चला गया है. जब तक कि यहां स्थायी सरकार नहीं बनती, राज्य का विकास नहीं हो सकता. श्री […]

19जीडब्ल्यूपीएच8-सभा को संबोधित करते शहनवाज हुसैन19जीडब्ल्यूपीएच9-उपस्थित जनसमूहगढ़वा. केंद्रीय मानव संसाधन व विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि झारखंड आज भी वहीं खड़ा है, जहां यह बंटवारे के वक्त था. कई मामलों में तो यह पीछे चला गया है. जब तक कि यहां स्थायी सरकार नहीं बनती, राज्य का विकास नहीं हो सकता. श्री कुशवाहा बुधवार को हंसकेर गांव स्थित मैदान में पार्टी प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ दिल्ली में बैठ कर राज्य का पूरा विकास नहीं कर सकते. इसके लिए राज्य में भी पूर्ण बहुमत देनी होगी. दोनों स्थानों पर जब एक जैसी सरकारें रहेंगी, तब झारखंड का चहुंमुखी विकास होगा. पलामू के नौडीहा में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को विकास में पीछे धकेल दिया है. यहां के बालूघाटों को भी मुंबई के ठेकेदारों के नाम कर दिया. वैसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गयी राशि भी झारखंड सरकार खर्च नहीं कर सकी. भाजपा ने मुसलमानों को दिया सम्मान : शाहनवाजनौडीहा (पलामू), गढ़वा. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा ने मुसलमानों को जो सम्मान भाजपा ने दिया है, वह सम्मान किसी और पार्टी ने नहीं दिया. 60 साल के कांग्रेस के कार्यकाल में एक भी अल्पसंख्यक का हित नहीं हुआ. लेकिन भाजपा की मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों के हित में कई योजनाएं शुरू की है. शाहनवाज हुसैन बुधवार को नौडीहा बाजार में छतरपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी की प्रशंसा हो रही है. किसी के बहकावे में न आकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जरूरत है, ताकि हरियाणा, महाराष्ट्र की तरह झारखंड में भी स्थायी सरकार बन सके. सिर्फ खुदा से डरें, भाजपा से नहीं गढ़वा में शाहनवाज हुसैन ने यहां चुनावी सभा में कहा कि सच्चा मुसलमान सिर्फ खुदा से डरता है, जबकि कांग्रेस व राजद जैसी पार्टियां मुसलमानों को भाजपा से डराती हैं. भाजपा सांप्रदायिक पार्टी होती, तो मुझे मुझे मंत्री व प्रवक्ता नहीं बनाती. अटल बिहारी वाजपेयी के समय सबसे ऊंचे ओहदे पर एपीजे अब्दुल कलाम जैसे मुसलमान को ही बैठा कर राष्ट्रपति बनाया गया. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक पार्टी यदि कोई है, तो वह कांग्रेस है. क्योंकि कांग्रेस ने ही उस मुसलिम लीग के साथ गंठबंधन किया, जो देश के बंटवारे के लिए जिम्मेवार है. चुनावी सभा में बिहार भाजपा के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि खेती की हरियाली व चेहरे पर खुशहाली के लिए भाजपा को वोट दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >