आग में जलने से महिला घायल, रांची रेफर

गढ़वा. शहर के पठान टोली निवासी आयशा बीबी(75वर्ष) आग तापने के क्रम में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे बचाने के क्रम में उसका पुत्र ऐनुल होदा भी घायल हो गया. घायल आयशा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने […]

गढ़वा. शहर के पठान टोली निवासी आयशा बीबी(75वर्ष) आग तापने के क्रम में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे बचाने के क्रम में उसका पुत्र ऐनुल होदा भी घायल हो गया. घायल आयशा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची के लिये रेफर कर दिया. जबकि ऐनुल होदा का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इधर युवा राजद के विनोद जायसवाल, सन्नी चंद्रवंशी, दौलत सोनी, आशीष कुमार ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल आयशा को रांची के लिए भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >