हमारे बगैर झारखंड में सरकार नहीं बनेगी : रामाश्रय विश्वकर्मा

पिछड़ा आयोग के चेयरमैन ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया18जीडब्ल्यूपीएच19- पत्रकार वार्ता में उपस्थित रामाश्रय विश्वकर्मा व अन्यगढ़वा. उत्तरप्रदेश पिछड़ा आयोग के चेयरमैन रामाश्रय विश्वकर्मा ने मंगलवार को गढ़वा पहुंचकर यहां के सपा प्रत्याशी मो याकूब इकबाल के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान गणेश मॉल में पत्रकारों को संबोधित करते […]

पिछड़ा आयोग के चेयरमैन ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया18जीडब्ल्यूपीएच19- पत्रकार वार्ता में उपस्थित रामाश्रय विश्वकर्मा व अन्यगढ़वा. उत्तरप्रदेश पिछड़ा आयोग के चेयरमैन रामाश्रय विश्वकर्मा ने मंगलवार को गढ़वा पहुंचकर यहां के सपा प्रत्याशी मो याकूब इकबाल के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान गणेश मॉल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी ने जनता से मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त दवाई एवं मुफ्त सिंचाई का वायदा किया था. सरकार बनने पर उसे निभाने का काम किया गया है. श्री विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें झारखंड में इतनी ताकत मिलनी चाहिए, जिससे उनके बगैर सरकार नहीं बनना संभव नहीं हो सके. इसके बाद वे यूपी की तरह यहां भी विकास कार्यों को करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलनी चाहिए, जबकि सिर्फ 14 प्रतिशत ही दिये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें झारखंड में 15 से 20 सीटें मिलने की उम्मीद है. इस अवसर पर प्रत्याशी मो याकूब, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार यादव, उर्मिला विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.रिपोर्ट- पीयूष तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >