गायिका श्रद्धा दास ने मिथिलेश ठाकुर के लिए वोट मांगा16जीडब्ल्यूपीएच8- मतदाताओं को संबोधित करतीं श्रद्धा दासगढ़वा.झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में जीटीवी सारेगामा की प्रतिभागी श्रद्धा दास ने रविवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका, रमकंडा व तिलदाग सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम किया. इस दौरान उन्होंने झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को वोट देने की अपील की. श्रद्धा दास ने कहा कि श्री ठाकुर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सबसे योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी हैं. वे पिछले पांच वर्ष से लगातार गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा करते रहे हैं. ऐसे प्रत्याशी को यदि जीता कर विधानसभा भेजा जाता है, तो वे इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं. इस मौके पर श्री ठाकुर ने मतदाताओं से जाति-धर्म से ऊपर होकर वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि अभी तक इस क्षेत्र को नेताओं ने चारागाह बनाकर सिर्फ लूटने का काम किया है. कभी यहां राजतंत्र प्रणाली से शासन किया गया, तो कभी जमींदारी की तरह. क्षेत्र के विकास के लिए वैसे प्रत्याशियों को सबक सिखाने की जरूरत है. उन्होंने जनता से वादा किया कि यदि वे जीतें तो इस क्षेत्र को पूरे राज्य में सबसे विकसित क्षेत्र बनाने के लिए अपनी पूरी क्षमता लगा देंगे. इस मौके पर श्रद्धा दास द्वारा संगीत के माध्यम से उपस्थित मतदाताओं का मनोरंजन भी किया गया.
कर्मठ प्रत्याशी से ही होगा विकास : श्रद्धा ा
गायिका श्रद्धा दास ने मिथिलेश ठाकुर के लिए वोट मांगा16जीडब्ल्यूपीएच8- मतदाताओं को संबोधित करतीं श्रद्धा दासगढ़वा.झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में जीटीवी सारेगामा की प्रतिभागी श्रद्धा दास ने रविवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका, रमकंडा व तिलदाग सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम किया. इस दौरान उन्होंने झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को वोट देने की […]
