सेमरी टोला में 150 जरूरतमंदों को मिले गर्म कपड़े

आइए खुशियां बांटें अभियान

आइए खुशियां बांटें अभियान प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल में सामाजिक सहयोग से चलाये जा रहे विशेष मानवीय पहल आइये खुशियां बांटें अभियान के तहत बुधवार की संध्या टीम के सदस्य मेराल प्रखंड के अकलवानी गांव स्थित सेमरी टोला पहुंचे, जहां अति दलित समुदाय, मुसहर परिवार, भुइयां तथा अन्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोग निवास करते हैं. बढ़ती ठंड को देखते हुए टीम ने बिना पूर्व सूचना पहुंचे, जहां वितरण टीम को देख बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे. इस दौरान 150 से अधिक जरूरतमंद लोगों को स्वेटर, जैकेट, कंबल, टोपी, मोजे और अन्य ऊनी वस्त्र प्रदान किये गये. वितरण कार्यक्रम में रविंद्र कुमार पासवान, अखिलेश राम, रामप्यारे राम, प्रमोद चंद्रवंशी, मीना देवी, नीरज पांडे आदि की भूमिका सराहनीय रही. अभियान को दानदाताओं का बड़ा सहयोग : एसडीएम सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान का सबसे बड़ा आधार वे संवेदनशील लोग हैं, जिन्होंने जरूरतमंदों के लिए बड़े दिल से कपड़ों का दान किया है. उनकी उदारता के कारण हर दिन सैकड़ों परिवारों तक राहत पहुंचाई जा रही है. उन्होंने कहा कि आइये खुशियां बांटें अभियान 28 फरवरी तक प्रतिदिन जारी रहेगा. इसके अंतर्गत गढ़वा अनुमंडल के विभिन्न संवेदनशील, दूरस्थ एवं वंचित टोले-बस्तियों में गर्म वस्त्रों के साथ बच्चों के लिए अन्य उपयोगी सामग्री भी वितरित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >