टेंपो की चपेट में आने से दो युवक घायल

भवनाथपुर : खरौंधी-कोण मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह टेंपो की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये़ घायलों में खरौंधी निवासी शिवप्रसाद राम का पुत्र जितेंद्र कुमार राम (22वर्ष) व प्रवेश राम (30वर्ष) शामिल है. घटना के बाद दोनों युवकों को इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में […]

भवनाथपुर : खरौंधी-कोण मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह टेंपो की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये़ घायलों में खरौंधी निवासी शिवप्रसाद राम का पुत्र जितेंद्र कुमार राम (22वर्ष) व प्रवेश राम (30वर्ष) शामिल है. घटना के बाद दोनों युवकों को इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों युवक एक ही मोटसाइकिल पर सवार होकर सोमवार के सुबह किसी कार्य से यूपी के कोण जा रहे थे. इसी दौरान खरौंधी-कोण मुख्य मार्ग के बीच में कोण की तरफ से आ रही एक टेंपो ने उनके मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया़ इसमें दोनों युवक गंभीरू रूप से घायल हो गये.जबकि घटना के बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >