एनसीपीआर ने डीसी व एसपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी

गढ़वा के मेराल में दो नाबालिग लड़कियों की जबरन शादी कराने की शिकायत आयोग को दोनों लड़कियों के स्कूल के रजिस्टर में उल्लेख जन्मतिथि की भी जानकारी दी गढ़वा : गढ़वा के मेराल में दो नाबालिग लड़कियों की जबरन शादी कराने की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को मिली है. इसके आधार पर […]

गढ़वा के मेराल में दो नाबालिग लड़कियों की जबरन शादी कराने की शिकायत

आयोग को दोनों लड़कियों के स्कूल के रजिस्टर में उल्लेख जन्मतिथि की भी जानकारी दी

गढ़वा : गढ़वा के मेराल में दो नाबालिग लड़कियों की जबरन शादी कराने की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को मिली है. इसके आधार पर एनसीपीसीआर ने गढ़वा डीसी और एसपी को मामले में जांच का आदेश दिया है और रिपोर्ट मांगी है.

आयोग को मिली शिकायत के अनुसार, मेराल थाना क्षेत्र निवासी एक माता-पिता ने कुछ लोगों के सहयोग से धन के प्रलोभन में अपनी दो नाबालिग पुत्रियों का विवाद जबरदस्ती अपराधी छवि के लोगों से करवा दी है. साक्ष्य के रूप में आयोग को शिकायतकर्ता ने दोनों लड़कियों के स्कूल के रजिस्टर में उल्लेख जन्मतिथि के बारे में भी जानकारी दी है.

जिसके अनुसार, एक नाबालिग की उम्र शादी के समय 16 वर्ष सात माह 15 दिन और दूसरी की उम्र 14 वर्ष आठ माह है. शिकायत के अनुसार, शादी 16 जून 2019 को हुई थी. इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी मिली थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. घटना के दिन पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी सूचना मिलने के बाद विवाह स्थल पर पहुंचे थे.

उन्हें बताया गया कि दोनों लड़कियां बालिग हैं. लेकिन वे सभी मामले की सच्चाई जाने बिना लौट गये. शिकायत में शादी कराने में शामिल लोगों के नाम और पते की भी जानकारी आयोग को दी गयी है. आयोग के पास शिकायत की जानकारी पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को मिली है, इसे गंभीरता से लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >