2014 में यहां फिर से खिला था कमल, सबसे अधिक रंका गढ़ का कब्जा रहा है इस सीट पर, जानें इस विस क्षेत्र का लेखा-जोखा

विनोद पाठक कुल वोटर 362311 पुरुष वोटर 192092 महिला वोटर 170219 गढ़वा : गढ़वा सीट 1957 में अस्तित्व में आयी थी. 1951 के चुनाव में यह हुसैनाबाद से जुड़ी हुई थी. 1951 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस से देवचंद राम पासी विजयी हुए थे.1957 में जब गढ़वा-रंका सीट के लिए चुनाव हुआ तो […]

विनोद पाठक

कुल वोटर

362311

पुरुष वोटर

192092

महिला वोटर

170219

गढ़वा : गढ़वा सीट 1957 में अस्तित्व में आयी थी. 1951 के चुनाव में यह हुसैनाबाद से जुड़ी हुई थी. 1951 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस से देवचंद राम पासी विजयी हुए थे.1957 में जब गढ़वा-रंका सीट के लिए चुनाव हुआ तो कांग्रेस की राजेश्वरी सरोज दास जीती थीं.

1962 में स्वतंत्र पार्टी के गोपीनाथ सिंह ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली. लेकिन 1967 के चुनाव में कांग्रेस के लक्ष्मी प्रसाद िवजयी हुए थे. 1969 में जब मध्यावधि चुनाव हुआ, तब तक गोपीनाथ सिंह भारतीय जनसंघ से जुड़ चुके थे. उन्होंने चुनाव में कांग्रेस से यह सीट छीन ली.1972 में यह सीट पुन: कांग्रेस के पास चली गयी. तब अवध किशोर तिवारी जीते थे.

1977 के चुनाव में जनता पार्टी के विनोद नारायण दीक्षित जीते. 1980 में कांग्रेस के युगल किशोर पांडेय जीते. लेकिन 1980 के बाद कांग्रेस यह सीट कभी नहीं जीत सकी. 1985 व 1990 में गोपीनाथ सिंह भाजपा से जीते. निधन के पूर्व (1993) वे राजद में शामिल हो गये थे. 1993 में यहां मध्यावधि चुनाव हुआ. उसमें उनके पुत्र गिरिनाथ सिंह विजयी हुए और लगातार 1995, 2000 और 2005 में राजद के विधायक रहे.

क्षेत्र में कई काम हुए : सत्येंद्रनाथ तिवारी

वर्तमान विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि पिछले पांच साल में गढ़वा में कई कार्य हुए हैं. सभी घरों में बिजली पहुंचाने की बात हो या सड़क, पुल-पुलिया बनाने की बात हो. गढ़वा शहर के लिए बाइपास की स्वीकृति करायी गयी. किसानों को आर्थिक सहयोग मिला. नौजवानों को दक्ष कर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया. सबको मान-सम्मान देने का काम किया गया.

तीन महत्वपूर्ण कार्य जाे हुए

1. कई सड़क, पुल-पुलिया बने

2. गढ़वा बाइपास का रास्ता निकाला गया

3. सोन और कोयल से सिंचाई हेतु डीपीआर बना

तीन महत्वपूर्ण कार्य जो नहीं हो सके

2. जाम से मुक्ति का प्रयास नहीं हुआ

3. शिक्षा में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं

पिछले तीन चुनाव का रिकाॅर्ड

2005

जीते : गिरिनाथ सिंह, राजद

प्राप्त मत : 34374

हारे : सिराज अहमद अंसारी, जदयू

प्राप्त मत : 25841

तीसरा स्थान : अनिल साव, झामुमो

प्राप्त मत : 18225

2009

जीते :सत्येंद्र तिवारी, झाविमो

प्राप्त मत : 50474

हारे : गिरिनाथ सिंह, राजद

प्राप्त मत : 40412

तीसरा स्थान : मिथिलेश ठाकुर, झामुमो

प्राप्त मत : 14810

2014

जीते : सत्येंद्र नाथ तिवारी, भाजपा

प्राप्त मत : 75196

हारे : गिरिनाथ सिंह, राजद

प्राप्त मत :53441

तीसरा स्थान : मिथिलेश ठाकुर, झामुमो

प्राप्त मत : 47452

मूलभूत समस्याएं रह गयी हैं : गिरिनाथ

पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे गिरिनाथ सिंह ने कहा कि गढ़वा जिले में अभी कई मूलभूत समस्याएं कायम हैं. शिक्षा, पेयजल, सिंचाई सहित गरीबों-नौजवानों के लिए अलग से योजना बनाने की जरूरत है. पलायन इस जिले की सबसे बड़ी समस्या है. साथ ही सभी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टचार पर लगाम लगाकर ही उसका लाभ आम जनता को दिया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >