3जीडब्ल्यूपीएच19- स्तनपान दिवस कार्यक्रम पर उपस्थित सहेली की पदाधिकारीगढ़वा. जायंट्स गु्रप ऑफ गढ़वा सहेली के तत्वावधान में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर शहर के मेन रोड स्थित विजय कुमार केसरी के आवास पर स्तनपान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुभारंभ सहेली की अध्यक्ष सुनीता केसरी व रीता केसरी ने संयुक्त रूप से की. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नवजात बच्चों को स्तनपान कराने से उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है. जन्म के बाद बच्चों के लिए स्तनपान अमृत के समान है. इसमें कई खूबियां होती हैं, जिन से बच्चे स्वस्थ एवं निरोग रहते हैं. वक्ताओं ने कहा कि कु छ महिलाएं ऐसा समझती हैं कि स्तनपान कराने से उनके फिगर को नुकसान होगा, यह बिल्कुल बकवास है. बल्कि स्तनपान से महिला व बच्चे दोनों स्वस्थ एवं निरोग रहते हैं. उक्त लोगों ने कहा कि स्तनपान को लेकर कुछ महिलाओं के बीच कायम भ्रांति को जागरूकता के तहत दूर करना होगा. तभी इस कार्यक्रम के आयोजन की सार्थकता पूरी होगी. इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावा रंजना जायसवाल, अनुसूइया केसरी, मधु केसरी, लता गुप्ता, किरण गुप्ता, माला केसरी, रीना अग्रवाल, सारिका केसरी, प्रियंका केसरी सहित कई लोग उपस्थित थे.
जायंट्स सहेली ने स्तनपान दिवस मनाया
3जीडब्ल्यूपीएच19- स्तनपान दिवस कार्यक्रम पर उपस्थित सहेली की पदाधिकारीगढ़वा. जायंट्स गु्रप ऑफ गढ़वा सहेली के तत्वावधान में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर शहर के मेन रोड स्थित विजय कुमार केसरी के आवास पर स्तनपान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुभारंभ सहेली की अध्यक्ष सुनीता केसरी व रीता केसरी ने संयुक्त रूप […]
