जिला प्रशासन हुआ सक्रिय
गढ़वा. : विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद गढ़वा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी हर्ष मंगला ने एक पत्रकार वार्ता कर जिलेवासियों को इसकी जानकारी दी़ उन्होंने सभी को आदर्श आचार संहित का पालन कराने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है़
उन्होंने बताया कि चुनाव का नामांकन छह नवंबर से शुरू कर दिया जायेगा़ यह 13 नवंबर तक होगा़, जबकि 14 व 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 16 नवंबर को नाम वापसी तथा अगले दिन निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे़ उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को जिले के सभी 1170 मतदान केंद्रों में मतदान कराये जायेंगे.
उन्होंने कहा कि आचार संहिता उल्लंघन या इससे जुड़ी अन्य प्रकार की शिकायतें सुविधा पोर्टल पर की जा सकती है़ इस पर 100 मिनट के अंदर संबंधित पक्षों पर कार्रवाई की जायेगी. जबकि मतदाता अपने मतदाता सूची में नाम जाने आदि से संबंधित जानकारी 1950 पर कॉल कर प्राप्त कर सकते है़ं साथ ही गढ़वा जिले में धारा 144 भी लागू कर दिया गया है.
गढ़वा एसडीओप्रदीप कुमार, रंका एसडीओ संजय पांडेय तथा नगरऊंटारी एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने अपने-अपने अनुमंडल में धारा 144 लागू होने का आदेश जारी किया.
